Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

महाराष्ट्रः रायगढ़ जिले में केमिकल कंपनी हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत, 3 अब भी लापता

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम, पुलिस टीम और हेल्थ फाउंडेशन के कार्यकर्ता मौके पर शनिवार को भी लापता लोगों का शव ढूढ रहे हैं। इस घटना में मृतकों के आश्रितों को कंपनी की ओर से 30 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है।

04 Nov 2023

महाराष्ट्रः रायगढ़ जिले में केमिकल कंपनी हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत, 3 अब भी लापता

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी में ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी में हुए विस्फोट में अब तक 8 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इस घटना में अभी तीन लोग लापता हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम, पुलिस टीम और हेल्थ फाउंडेशन के कार्यकर्ता मौके पर शनिवार को भी लापता लोगों का शव ढूढ रहे हैं। इस घटना में मृतकों के आश्रितों को कंपनी की ओर से 30 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री शिंदे समूह के विधायक भरत गोगावले ने बताया कि बीमा कंपनियों की ओर मृतकों के परिजनों को और भी आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास जारी है। इस घटना में 7 मजदूर घायल हो गए हैं, इन सभी का इलाज महाड के ग्रामीण अस्पताल में जारी है।

महाड एमआईडीसी में स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी में शुक्रवार को सुबह 10 बजे विस्फोट हुआ था। इसके बाद कंपनी में आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि यहां धमाकों का सिलसिला शाम तक जारी था और करीब 20-25 धमाके हुए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। भारी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने शुक्रवार को देर रात तक आग पर काबू पा लिया था। हालांकि विस्फोट और कंपनी में रसायन के रिसाव की वजह से मजदूरों को ढ़ूंढने में काफी दिक्कत आ रही थी। समाचार लिखे जाने तक मौके पर शनिवार को राहत और बचाव कार्य जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News